
भारत स्काउट गाइड के स्थापना दिवस पर कलेक्टर डॉ खुशाल यादव एवं एडीएम उम्मेदी लाल मीणा द्वारा स्काउट गाइड स्टीकर्स का विमोचन किया गया। जिला प्रशिक्षण आयुक्त भारत स्काउट गाइड मुंशीराम ने बताया की हर वर्ष 7 नवंबर को स्काउट गाइड स्थापना दिवस मनाया जाता है। जिसके उपलक्ष्य में पूरे विश्व के प्रत्येक बालचर स्काउट गाइड द्वारा जन सामान्य को स्टीकर्स लगाकर स्काउट गाइड दिवस की बधाई दी जाती है। इसी के तहत प्राप्त धन राशि को स्काउट गाइड परिवार द्वारा बालकों पर खर्च किया जाता है और उनके विकास के लिए संग्रहित किया जाता है। इस मौके पर गुरादिता सिंह एएलटी स्काउट, प्रवीण वर्मा, राहुल, हितेश सोलंकी आदि मौजूद थे।
राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ हनुमानगढ़ टाउन के तत्वावधान में शुक्रवार को राउमावि (फोर्ट) के परिसर में स्काउट-गाइड स्थापना दिवस पर ध्वजारोहण किया गया। इस मौके पर छत्रसाल सिंह राघव, पवन सरावगी, सौरभ गोयल, दलजीत कौर, प्रभारी सहायक जिला कमिश्नर सुरेन्द्र गोदारा, सहायक जिला कमिश्नर दीपक बारोटिया, ट्रेनिंग काउंसलर भूपेंद्र कौशिक, ट्रेनिंग काउंसलर अमीलाल छापोला, स्काउट मास्टर गुलशन अरोड़ा, रोवर लीडर गुरजिंदर सिंह, संयुक्त सचिव ऊषा बब्बर, ट्रेनिंग काउंसलर योगमाया राठौड़, यूनिट लीडर सुनीता सुथार आदि मौजूद थे।
