
नई दिल्ली में हुए समारोह में अभिनव डिजिटल एंड इंटीरियर सोल्यूशंस को कोनिका मिनोल्टा की ओर से वार्षिक समारोह में विभिन्न श्रेणी में 7 अवार्ड प्रदान किए गए। परफेक्ट पार्टनर अवार्ड, टॉपलाइन एक्सीलेंस अवॉर्ड, इन्फिनिटी ग्रोथ अवॉर्ड, ट्रू कलर एक्सीलेंस अवॉर्ड, अधिकतम सैल के लिए क्लब अवॉर्ड, सर्विस एक्सीलेंस अवॉर्ड व नॉन-हार्डवेयर ग्रोथ चैंपियन अवार्ड से पुरस्कृत किया गया।
अभिनव डिजिटल के निदेशक लोकेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि यह उपलब्धि हमारी टीम की निष्ठा, हमारे ग्राहकों के अटूट विश्वास और कोनिका मिनोल्टा के साथ हमारी सशक्त साझेदारी का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि सभी के सामूहिक प्रयासों से आगे भी यह उपलब्धि अर्जित करने के प्रयास किए जाएंगे। निदेशक लोकेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि अभिनव डिजिटल एवं इंटीरियर सॉल्यूशंस की ओर से सैल के बाद बेस्ट सर्विस प्रदान की जाती है। अवार्ड मिलने पर दयानंद कुमावत, राजकुमार सिंह शेखावत, शरद सिंह शेखावत ने प्रसन्नता जताते हुए कहा कि यही क्रम आगे बरकरार रखने के लिए अभिनव डिजिटल कार्य करेगा।
