
दैनिक भास्कर की ओर से शनिवार को संगरिया रोड स्थित गुरनूर पैलेस में पुलिस प्राइड अवार्ड कार्यक्रम हुआ। इसमें सबसे एक्टिव उम्रदराज पुलिस कर्मी की श्रेणी में एसपी कार्यालय में सेवारत एएसआई बलविंद्र सिंह को सम्मानित किया गया। इस मौके एसपी हरी शंकर ने कहा कि उम्र चाहे कोई भी हो ड्यूटी के प्रति जिम्मेदारी, लग्न और जज्बा बना रहना चाहिए।
