
बाल संदर्भ केंद्र हरिश्चंद्र माथुर राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान जयपुर एवं बाल अधिकारिता विभाग के संयुक्त तत्वावधान में संभाग स्तरीय केस मैनेजमेंट व बाल संरक्षण विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम बीकानेर में हुआ। इसमें हनुमानगढ़ जिले से बाल कल्याण समिति के अधिकारी और सदस्य शामिल हुए। प्रशिक्षण के दौरान बालकों की व्यक्तिगत देखरेख योजना, सामाजिक जांच रिपोर्ट व विभागीय कार्य प्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। स्टेट कंसलटेंट राजकुमार पालीवाल व देवाशीष मिश्रा ने प्रशिक्षण दिया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक प्रेमाराम कस्वां, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष जितेंद्र गोयल, प्रेमचंद शर्मा, विजय सिंह चौहान, परिवीक्षा अधिकारी संदीप कुमार मौजूद रहे। अध्यक्ष जितेंद्र गोयल व सदस्य प्रेमचंद शर्मा, विजय सिंह चौहान ने योजनाओं व सामाजिक रिपोर्ट तैयार करते समय रखी जाने वाली सावधानी व बालकों के हितों को लेकर सुझाव दिए।
