
सड़क सुरक्षा अभियान के तहत शनिवार को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से 45 वर्ष से अधिक आयु के वाहन चालकों का नेत्र परीक्षण किया गया। इसके तहत टोल प्लाजा पर दो-दो नेत्र जांच शिविर 7 से 18 नवम्बर के मध्य आयोजित किए जाएंगे। सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से 18 नवम्बर तक प्रत्येक टोल प्लाजा पर शिविर लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि शनिवार 8 नवम्बर को मक्कासर टोल प्लाजा, गोगामेड़ी टोल प्लाजा पर नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया।
मक्कासर टोल प्लाजा पर डॉ. राजेन्द्र कुलदीप, नेत्र सहायक मनीराम, सीएचओ मोनूसिंह एवं सीएचओ विनय कुमार मौजूद रहे। इसके अलावा गोगामेड़ी टोल प्लाजा पर नेत्र चिकित्सक डॉ. राजकुमार, नेत्र सहायक भंवरलाल, सीएचओ प्रवीण कुमार एवं सीएचओ मुकेश कुमार ने वाहन चालकों के नेत्रों की जांच की। जांच शिविर में वाहन चालकों को सेफ ड्राइविंग संबंधित जानकारी दी गई।
इसके अलावा शराब पीकर वाहन ना चलाने के लिए पाबंद किया गया। वाहन चालकों बताया कि उन्हें अपने रूट के अनुरूप एंबुलेंस के नम्बर, ट्रोमा सेंटर एवं नजदीकी अस्पतालों की भी जानकारी होनी चाहिए। दोनों जांच शिविरों में 65 वाहन चालकों के नेत्रों की जांच की गई।
