
श्रीगंगानगर 21वें अंतर-महाविद्यालयीय एथलेटिक्स खेल महोत्सव के दूसरे दिन शनिवार को जोशो खरोश के साथ प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। एसजीएन खालसा पीजी कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिताओं में विजेता खिलाड़ियों को कॉलेज प्राचार्य डॉ. सुखविंदर सिंह ने पदक एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए। प्राचार्य ने कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, धैर्य, टीम वर्क और चरित्र निर्माण का सर्वोत्तम माध्यम हैं। समापन समारोह 9 नवंबर को सुबह 11:30 बजे कॉलेज एथलेटिक्स ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा।
अमरजीत सिंह ने यूनिवर्सिटी ऑब्जर्वर तथा कुलवंत सिंह ने यूनिवर्सिटी नॉमिनी के रूप में तकनीकी मार्गदर्शन के साथ ही मूल्यांकन की जिम्मेदारी निभाई। संयोजन गुरजीत सिंह ने किया। श्रीगंगानगर| डीएवी कॉलेज, श्रीगंगानगर में महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर की ओर से आयोजित दो दिवसीय 21वीं इंटर कॉलेज बॉक्सिंग (महिला एवं पुरुष वर्ग) प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता के दौरान महिला एवं पुरुष के विभिन्न भार वर्गों में डीएवी कॉलेज के बॉक्सरों का दबदबा रहा। प्रतियोगिता में 40 कॉलेजों के 150 से अधिक मुक्केबाजों ने भाग लिया। समापन समारोह के अंतर्गत प्रतियोगिता आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. मीनू पूनिया, आयोजन समिति सचिव डॉ. सीताराम ताखर (डीपीई), विश्वविद्यालय पर्यवेक्षक राजेंद्र राठोड़, गेम्स एक्सपर्ट विजेंद्र रंगा, डॉ. राजेश्वर गोदारा, डॉ. कौर सिंह धौंसी, डॉ. जसप्रीत सिंह और डॉ. विजय सोनी ने विजेता बॉक्सरों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि कोतवाली थाने के सब इंस्पेक्टर अमन थे। महिला वर्ग में सुनीता को और पुरुष वर्ग में चंचल को बेस्ट बॉक्सर चुना गया।
प्रतियोगिता में निर्णायकों की भूमिका महेन्द्र सिंह, प्रेम कुमार, सुनील कुमार, रुपिंदर सिंह, रूद्रमणि उपाध्याय, पूनम, हरप्रीत कौर और गौरव यादव ने निभाई। समापन समारोह में प्राचार्य डॉ. मीनू पूनिया ने दोहरी चैम्पियनशिप की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि डीएवी कॉलेज के विद्यार्थी शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद क्षेत्र में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन से अपनी विशिष्ट पहचान रखते हैं।
महिला वर्ग में परिणाम:
{ भाला फेंक: नीलम चौधरी (एसजीएन खालसा पीजी कॉलेज) प्रथम, जनवी शेखावत (वीएम गर्ल्स पीजी कॉलेज, हनुमानगढ़) द्वितीय तथा अंकिता साहू (आशा देवी कॉलेज, सादुलपुर) तृतीय स्थान पर रहीं।
{ 1500 मीटर दौड़: रीना (एसजीएन खालसा पीजी कॉलेज) ने प्रथम, आरती (एसडी कॉलेज, टिब्बी) ने द्वितीय तथा चंद्रा प्रभा (सरकारी लोहिया कॉलेज, चूरू) ने तृतीय स्थान।
{ 10,000 मीटर दौड़: पुष्पा सारण (एसबीडी कॉलेज, सरदारशहर) प्रथम, साक्षी (एसडी डिग्री कॉलेज, जाखालवाली, पीलीबंगा) द्वितीय तथा अर्शप्रीत (सूरतगढ़ पीजी कॉलेज) तृतीय स्थान।।
{ 400 मीटर दौड़: गीता (एसजीएन खालसा पीजी कॉलेज) प्रथम तथा रेखा (डीपीटी कॉलेज, बीकानेर) द्वितीय स्थान पर रहीं (यहां तृतीय स्थान नहीं रहा)।
{ 100 मीटर बाधा दौड़: जया चौधरी (सरकारी डूंगर महाविद्यालय, बीकानेर) ने प्रथम, कोमल (एसजीएन खालसा पीजी कॉलेज) ने द्वितीय एवं मीतू बेनीवाल (एसकेडीएल रतनगढ़, चूरू) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी प्रथम स्थान प्राप्त खिलाड़ियों को स्वर्ण पदक, द्वितीय स्थान प्राप्त खिलाड़ियों को रजत तथा तृतीय स्थान प्राप्त खिलाड़ियों को कांस्य पदक प्रदान किए गए।
पुरुष वर्ग में यह रहे परिणाम:
{ 10,000 मीटर दौड़: रामस्वरूप जाट (सरकारी डूंगर महाविद्यालय, बीकानेर) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, ओमप्रकाश (श्री डूंगरगढ़ कॉलेज) द्वितीय एवं अभिषेक (प्रगति किसान कॉलेज) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
{ 400 मीटर पुरुष दौड़: अरुण कुमार (एसजीएन खालसा पीजी कॉलेज) प्रथम, अंकित भादू (एसजीएन खालसा पीजी कॉलेज) द्वितीय तथा विकास (डीएवी कॉलेज, श्रीगंगानगर) तृतीय स्थान पर रहे।
{ 1500 मीटर पुरुष दौड़: रोहित चौधरी (एसजीएन खालसा पीजी कॉलेज) प्रथम, योगेश कुमार (मोता पीजी कॉलेज, सादुलपुर) द्वितीय तथा पंकज (एसजीएन खालसा पीजी कॉलेज) तृतीय स्थान पर रहे।
{ पोल वॉल्ट पुरुष स्पर्धा: रोहित (मोता पीजी कॉलेज, सादुलपुर) प्रथम, प्रीम कुमार (डीएवी कॉलेज, श्रीगंगानगर) द्वितीय तथा सौरभ सिंह (एसजीएन खालसा पीजी कॉलेज) तृतीय स्थान पर रहे।
{ ट्रिपल जंप पुरुष वर्ग: गुरप्रीत सिंह (एसजीएन खालसा पीजी कॉलेज) प्रथम, भविष्य सिंह (एसजीएन खालसा पीजी कॉलेज) द्वितीय तथा लखन सिंह (कैरियर पीजी कॉलेज, चूरू) तृतीय रहे।
{ हैमर थ्रो: पुरुष वर्ग में आर्यन पूनिया (मोता पीजी कॉलेज, सादुलपुर) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जगदीश (जगदम्बा पीजी कॉलेज, खाजूवाला) ने द्वितीय तथा सचिन (मोता पीजी कॉलेज, सादुलपुर) ने तृतीय स्थान हासिल किया।
