
देवभूमि हरिद्वार उत्तराखंड रुड़की में 2 नवंबर 2025 को आयोजित सम्मान समारोह में लॉ प्रोफेसर डॉ. डीपी खत्री और डॉ. प्रियंका खुल्लर को राष्ट्र विभूति सम्मान-2025 से सम्मानित किया गया है। योगेश शिक्षा, कला संस्कृत साहित्य सामाजिक उत्थान ट्रस्ट और फोनिक्स विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में हुए समारोह में उन्हें पगड़ी, शाल ओढ़ाकर और राष्ट्रीय सम्मान प्रतीक, प्रमाण-पत्र व अन्य बहुमूल्य भेंट प्रदान कर सम्मानित किया गया है।
राष्ट्रीय स्तर पर यह सम्मान इनको शिक्षा, समाजसेवी पर्यावरण, साहित्य के क्षेत्र मे उत्कृष्ट योगदान देने के लिए प्रदान किया गया हैं। इससे पहले इनको “शिक्षा श्री अवार्ड’” टीचर आइकॉन अवार्ड’ से सम्मानित किया जा चुका है। डॉ. प्रियंका खुल्लर सनराइज विश्वविद्यालय अलवर में लॉ प्रोफेसर हैं और डॉ. डीपी खत्री सनराइज यूनिवर्सिटी अलवर में रिसर्च लॉ प्रोफेसर हैं। इस सम्मान के लिए देशभर से 80 विभूतियों को चयनित किया गया था।
