
हनुमानगढ़| गृह रक्षा प्रशिक्षण केंद्र में सोमवार को भी स्वयंसेवकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी रहा। कमांडेंट प्रियंका कड़वासरा ने बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य स्वयंसेवकों में अनुशासन, सेवा भावना, शारीरिक दक्षता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का समावेश करना है। प्रशिक्षक रमेश कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान स्वयंसेवकों को प्रतिदिन शारीरिक प्रशिक्षण कराया जा रहा है, जिससे वे शारीरिक रूप से सशक्त और चुस्त-दुरुस्त बन सकें। साथ ही ड्रिल अभ्यास के माध्यम से उनमें अनुशासन, समन्वय और तत्परता की भावना विकसित की जा रही है। परिसर की स्वच्छता को प्रशिक्षण का अभिन्न हिस्सा बनाते हुए स्वयंसेवक प्रतिदिन साफ-सफाई अभियान में भाग ले रहे हैं।
