
हनुमानगढ़। एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान हनुमानगढ़ की ओर से चलाये जा रहे जनरल ईडीपी का प्रशिक्षण समापन आज हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता आरसेटी निदेशक बिधु शंकर ने की। निदेशक बिधु शंकर ने बताया कि उक्त प्रशिक्षण संस्थान में 6 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षक संदीप कुमार द्वारा प्रशिक्षित किया गया। निदेशक ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षणों के माध्यम से महिलाएं घर बैठे अपना स्वरोजगार आरम्भ कर सशक्त बन सकती है। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में 24 प्रतिभागियों ने सफल प्रशिक्षण प्राप्त किया। उन्होने उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि अपने क्षेत्र के ग्रामीण महिलाओं को आरसेटी के माध्यम से चलाये जा रहे विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों से जोड़े ताकि वह अपना स्वरोजगार स्वयं कर के रुपया कमा सके और सक्षम बन सके। निकट भविष्य में संस्थान में महिलाओं हेतु ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण व वूमेन्स टेलर प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं पुरूषो हेतु बकरीपालन, डेयरी फार्मिग आदि के प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाये जायेगे जिसके लिये रजिस्ट्रैशन जारी है। इस मौके पर संस्था अनुदेशक मुकेश भाुनशाली, अनुदेशक अनिल सिंह राठौड़, कार्यालय सहायक रितिक अरोड़ा, विकास, सुरज मौजूद थे।
