
हनुमानगढ़। संस्कार इंटरनेशनल एकेडमी में 14 एवं 15 नवम्बर को बाल दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित वार्षिक खेल महोत्सव “खेलोत्सव 2025” ने ऊर्जा, उत्साह और उमंग का अद्भुत माहौल बना दिया। दो दिनों तक चले इस खेल महाकुंभ में नर्सरी से कक्षा 5 तक के बच्चों ने अपनी प्रतिभा, अनुशासन और टीम स्पिरिट का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ चारों हाउसकृरेड, ब्लू, येलो और ग्रीनकृकी आकर्षक मार्च पास्ट से हुआ। दीप प्रज्वलन और खेल शपथ के बाद बच्चों द्वारा प्रस्तुत सुनियोजित पी.टी. डिस्प्ले ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सैकड़ों छात्रों की एकसमान ताल, लय और दमदार परफॉर्मेंस ने मंच पर जादू बिखेर दिया।
मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान महिला क्रिकेट रणजी टीम की प्रसिद्ध खिलाड़ी सुश्री अर्जु बिश्नोई उपस्थित रहीं। उन्होंने बच्चों को खेल भावना, नियमित अभ्यास और अनुशासन को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी। उनके संबोधन ने छात्रों के मन में नई ऊर्जा भर दी।
इस अवसर पर जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 11 विद्यार्थियों को “मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर अवार्ड 2025” से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने पुरस्कृत विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे मंच बच्चों में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री एल. बी. सुब्बा ने बताया कि इस खेलोत्सव में कुल 31 प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं, जिनमें दौड़, बैलेंस रेस, बाधा दौड़, रोलर गेम्स, योगा डेमो, फुटबॉल स्किल्स सहित कई रोमांचक इवेंट शामिल हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय में शैक्षणिक उपलब्धियों के साथ-साथ सह-पाठ्य गतिविधियों को भी समान महत्व दिया जाता है, ताकि विद्यार्थियों का समग्र व्यक्तित्व विकसित हो सके।
दो दिवसीय “खेलोत्सव 2025” ने यह सिद्ध कर दिया कि संस्कार इंटरनेशनल एकेडमी न केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दे रहा है, बल्कि बच्चों के आत्मविश्वास, टीमवर्क और स्पोर्ट्समैनशिप को भी निखार रहा है। यहां के नन्हे खिलाड़ी भविष्य में मैदान से लेकर जिंदगी के हर मोर्चे पर सफलता का परचम लहराने को तैयार हैं।
