
हनुमानगढ़। प्रतिष्ठित स्थानीय कॉलेज पुलकित कॉलेज फॉर हायर एजुकेशन, हनुमानगढ़ जंक्शन में एनएसएस के तत्वाधान बाल दिवस के उपलक्ष्य में चित्रमय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसके के लिए विद्यार्थियों को बाल अधिकार थीम दी गई। जिसमें सभी विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
इस अवसर पर प्राचार्या डॉ. चंद्रा गुरनानी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि “बाल दिवस हमें बच्चों की रचनात्मकता, मासूमियत और उज्ज्वल भविष्य के निर्माण हेतु उनके सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करने का संदेश देता है। प्रत्येक छात्र अपने सपनों को साकार करने की क्षमता रखता है, बस उन्हें सही दिशा और निरंतर प्रयासों की आवश्यकता है। साथ ही उन्होंने पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के बाल-अधिकारों पर विचार भी साझा किए। उन्होंने कहा कि नेहरू जी हमेशा कहते थे कि “बच्चे देश का भविष्य ही नहीं, आज का वर्तमान भी हैं। उनका अधिकार है कि उन्हें शिक्षा, सुरक्षा, प्यार और अवसर मिलें ताकि वे स्वतंत्र रूप से सोच सकें और आगे बढ़ सकें।” नेहरू जी का मानना था कि बच्चों को समान अवसर, सम्मान, अनुशासन और स्नेह मिलना चाहिए-इन्हीं अधिकारों से एक समृद्ध राष्ट्र का निर्माण होता है। तत्पश्चात चित्रमय प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। जिसमें प्रथम स्थान पूजा, द्वितीय स्थान अनुसूईया तथा तृतीय स्थान ज्योति ने प्राप्त किया। इस कार्यक्रम का मंच संचालन श्री कुलदीप सिंह ने किया। कार्यक्रम के दौरान प्रभारी श्रीमती अल्का शर्मा, श्री महेंद्र कुमार, मुकेश कुमार, सुश्री प्रियंका, श्रीमती सीमा रानी, पंकज वर्मा, सतीश कुमार राजेन्द्र कुमार आदि संकाय सदस्य उपस्थित रहे।
