
हनुमानगढ़| श्री खुशाल दास विश्वविद्यालय में चल रहे स्काउट-गाइड शिविर के अंतिम दिन फायर एंड सेफ्टी के बारे में बताया गया। विभागाध्यक्ष राजन अरोड़ा ने बम धमाके जैसी घटनाओं से बचाव के तरीकों पर विस्तृत जानकारी दी। साथ ही, आग लगने की स्थिति में धुंए से बचने, निकासी के सुरक्षित रास्तों का चयन करने और प्राथमिक उपचार की महत्ता पर भी प्रकाश डाला। इस मौके पर श्री गुरु गोबिंद सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट अध्यक्ष बाबूलाल जुनेजा, डॉ. विक्रम सिंह औलख, सोहन गोदारा, मुंशी राम, संजय कौशिक, जयप्रकाश, खुशबू आदि मौजूद थे।
नेशनल मिल्क डे पर यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को डेयरी विज्ञान, कृषि तकनीक और खाद्य प्रसंस्करण का महत्त्व समझाया गया।
श्री गुरु गोबिंद सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट अध्यक्ष बाबूलाल जुनेजा ने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा दूध उत्पादक देश है, और इस सफलता के पीछे लाखों किसानों की मेहनत है जो देश की खाद्य सुरक्षा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि आज का छात्र ही कल का वैज्ञानिक, उद्यमी और कृषक-नायक होगा, इसलिए उन्हें तकनीक, नवाचार और उत्पादकता के नए अवसरों का सही उपयोग करना चाहिए। इस मौके पर चेयरपर्सन वरुण यादव, डायरेक्टर जनरल गिरीश चावला आदि मौजूद थे।
