
जोधपुर डिस्कॉम कर्मचारी मजदूर संघ श्रीगंगानगर का 5 वां त्रैवार्षिक अधिवेशन 27 दिसंबर को बीकानेर में होगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शनिवार को डिस्कॉम के ग्रामीण कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न जिलों से आए संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लीलाधर पटवा ने की और मंच संचालन जिला महामंत्री भगत राम शाक्य ने किया। इस अवसर पर संघ के संस्थापक व संरक्षक रामकुमार व्यास ने बीकानेर में होने वाले अधिवेशन की रूपरेखा के बारे में जानकारी दी।
