
मध्यप्रदेश में पदस्थ आईएएस अधिकारी द्वारा ब्राह्मण समाज की बेटियों को लेकर कथित रूप से की गई अमर्यादित और आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ ब्राह्मण समाज में आक्रोश व्याप्त है। सोमवार को सर्व ब्राह्मण महासभा जिला शाखा हनुमानगढ़ द्वारा राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया। जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद शर्मा व संयोजक आशीष पारीक के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर को ज्ञापन दिया।
ज्ञापन के अनुसार 23 नवंबर 2025 को भोपाल में एक सभा में एक आईएएस ने ब्राह्मण समाज विशेषकर बेटियों के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली टिप्पणी की। इससे न केवल समाज में रोष उत्पन्न हुआ है, बल्कि सामाजिक समरसता व सद्भाव पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद शर्मा, जिला संयोजक आशीष पारीक, एडवोकेट रामानंद बोहरा, मनोज शर्मा, महेंद्र शर्मा, राजीव मिश्रा, लोकराज शर्मा, देवकी नंदन चोटियां, अजय शर्मा, मूलचंद शर्मा, साहबराम शर्मा, मनोज तिवारी, हिमांशु शर्मा, सोमदत्त शर्मा, हरिमोहन महर्षि, भीमसेन पारीक, भोजराज भार्गव, हंसराज शर्मा, शांति प्रकाश बिस्सा मौजूद रहे।
