
हनुमानगढ़। जय श्री श्याम परिवार कला मंडल प्रबंध समिति रजिस्टर्ड हनुमानगढ़ द्वारा आयोजित 20 वां श्याम महोत्सव इस वर्ष 11 दिसम्बर से 14 दिसम्बर 2025 तक बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। महोत्सव की तैयारियों के तहत आज समिति के सदस्यों ने पुरानी नगरपालिका स्थित हनुमान मंदिर में बाबा खाटू वाले की विधिवत पूजा-अर्चना कर श्याम रथ को जयकारों के साथ रवाना किया। इस शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. पवन मिड्ढा, समाजसेवी व्यापारी राजेश सेतिया एवं रतन अजितपुरीया शामिल हुए। विधि-विधान के पश्चात श्याम रथ को खाटू श्याम के जयकारों के बीच नगर भ्रमण के लिए प्रस्थान कराया गया, जो आगामी महोत्सव का संदेश शहर के कोने-कोने तक पहुंचाएगा। श्याम भगत दिनेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 11 दिसम्बर 2025, गुरुवार को विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा दोपहर 3.15 बजे श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, नई धान मंडी हनुमानगढ़ टाउन से प्रारंभ होकर प्रमुख बाजारों से होती हुई पुरानी नगरपालिका स्थित हनुमान मंदिर तक पहुंचेगी। शोभायात्रा के मुख्य अतिथि स्वयं श्री श्याम प्रभु खाटू वाले रहेंगे। जिनसे नगर में भक्ति और उत्साह का अद्भुत संयोग दिखाई देगा। महोत्सव का दूसरा प्रमुख कार्यक्रम 12 दिसम्बर 2025 शुक्रवार को विशाल श्याम जागरण होगा, जो रात्रि 9.15 बजे से प्रभु इच्छा तक चलेगा। यह भव्य आयोजन रॉयल पैराडाइज हनुमानगढ़ टाउन में आयोजित होगा। जागरण में खाटू श्याम का अलौकिक दरबार, आकर्षक श्रृंगार और छप्पन भोग की विशेष प्रस्तुति की जाएगी। जय श्री श्याम परिवार कला मंडल के सदस्य भक्ति-भाव से बाबा खाटू श्याम का गुणगान करेंगे और भक्तजन रात्रि भर भजन-सुमिरन में डूबे रहेंगे।13 दिसम्बर 2025 शनिवार को सांय 5.15 बजे नान्ही बाई का मायरा विशेष आकर्षण रहेगा, जिसमें भक्तजनों को आनंद और भक्ति रस का अनूठा अनुभव मिलेगा। वहीं 14 दिसम्बर 2025 रविवार को सुबह 10.15 बजे से अखण्ड ज्योति पाठ आरंभ होगा, जिसे पाठ-वाचक संदीप सुलतानिया (कोलकाता) द्वारा संपन्न कराया जाएगा। अखण्ड पाठ के दौरान कोलकाता से पधारे कलाकार नृत्य-नाटिका के माध्यम से नान्ही बाई का मायरा, श्याम बाबा के जन्मोत्सव से लेकर शीश दान तक की अद्भुत झांकियां प्रस्तुत करेंगे। इन अलौकिक दृश्यों और भक्तों की भावनाओं से सजती यह प्रस्तुति महोत्सव का सर्वाेच्च आकर्षण बनेगी। आज प्रचार रथ के शुभारंभ कार्यक्रम में शहर के अनेक श्याम भक्त उपस्थित रहे। सभी ने उत्साह और श्रद्धा से श्याम रथ को रवाना किया। यह रथ आगामी दिनों में नगर के प्रत्येक क्षेत्र में पहुंचकर महोत्सव का व्यापक प्रचार-प्रसार करेगा। इस अवसर पर संरक्षक राजेश सेतिया व पवन बंसल, अध्यक्ष विनोद तलवाड़िया, उपाध्यक्ष सुभाष स्वामी, सचिव तरुण सारण, सहसचिव गौरव बजाज, कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा, प्रचार मंत्री सुभाष स्वामी मामा सहित कार्यकारिणी सदस्य संजय मित्तल, मनोज गड़िवाल, विकास मोदी, संदीप बवेजा, शंकर गुप्ता, पीयूष, जतिन, अंशुल नागपाल, जसपाल छाबड़ा, गजानन्द जी, मुकेश बालासरिया, मणिक जैन, अंकित कंदोई, शेरू जी, सतीश सेतिया, चंद्र, मनोज, मोहनलाल, राजेश, निशांत, योगेश, राहुल मित्तल एवम समस्त सदस्य आदि मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया।
