
हनुमानगढ़। गृह रक्षा स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में चल रहे स्थापना सप्ताह के अंतर्गत शुक्रवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में गृह रक्षा के जवानों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानवता की सेवा में अपना योगदान दिया। कार्यक्रम की शुरुवात मुख्य अतिथि के रूप में एसीजीएम रविप्रकाश बाकोलिया, गृह रक्षा कमांडेट प्रियंका कड़वासरा ने रक्तदान कर की। शिविर में 51 यूनिट रक्त संग्रहण किया गया।
शिविर में उपस्थित मुख्य अतिथि एसीजीएम रविप्रकाश बाकोलिया ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा, “रक्तदान महादान है। यह एक ऐसा पुनीत कार्य है, जिससे न केवल जरूरतमंदों की जान बचाई जा सकती है, बल्कि रक्तदाता भी स्वस्थ रहते हैं।” उन्होंने इस आयोजन के लिए गृह रक्षा संगठन की सराहना की।
गृह रक्षा कमांडेंट प्रियंका कड़वासरा ने जानकारी दी कि स्थापना सप्ताह का समापन शनिवार को होगा। समापन समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमे गृह रक्षा के जवानों को उनके अनुकरणीय कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गृह रक्षा के जवानों और अन्य प्रतिभागियों ने भाग लिया। रक्तदान शिविर के सफल आयोजन में राजकीय अस्पताल की मेडिकल टीम और स्थानीय प्रशासन का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
स्थापना सप्ताह के आयोजन ने न केवल जवानों के उत्साह को बढ़ाया है, बल्कि समाज में सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को भी प्रोत्साहित किया है।
