
गुड डे डिफेंस सैनिक स्कूल में गुरुवार को कैंपस ट्रेल-एंटरप्रेन्योरश िप एडिशन का शुभारंभ हुआ। यह तीन दिवसीय कार्यक्रम 11 से 13 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा। जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों को स्टार्टअप एवं उद्यमिता की दुनिया से रूबरू कराना है। कार्यक्रम के प्रथम दिन शार्क टैंक इंडिया सीजन–2 की जानी-मानी हस्ती निहारिका जैन अग्रवाल (को-फाउंडर, ब्रूमीज़) तथा वैभव अग्रवाल (फाउंडर एवं सीईओ, ब्रूमीज़) ने विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने भी अपने बिजनेस स्टार्टअप आइडियाज और विचार साझा किए गेस्ट स्पीकर्स ने बच्चों को व्यवसाय जगत की वास्तविक चुनौतियों से अवगत कराते हुए बताया कि एक सफल उद्यमी बनने के लिए लगन, धैर्य, टीमवर्क और निरंतर सीखने की मानसिकता बेहद जरूरी है।
प्रबंध निदेशक दिनेश जुनेजा ने बताया कि यह आयोजन विद्यार्थियों को वास्तविक व्यवसाय मॉडल, स्टार्टअप निर्माण प्रक्रिया और उद्यमशील कौशल का व्यावहारिक अनुभव प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बिजनेस समझ, नवाचार एवं उद्यमशील दृष्टिकोण विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण है।
