
जंक्शन बस स्टैंड से भगतसिंह चौक तक का पूरा मार्ग रोजाना शाम होते ही रेहड़ी और सब्जी विक्रेताओं के कब्जे में आ जाता है। अनियंत्रित भीड़ और अवैध ठेलों के कारण सड़क संकरी हो जाती है। जिससे लगातार जाम की स्थिति बनती है। सब्जी विक्रेताओं के बीच जगह को लेकर आए दिन झगड़े भी हो रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि कई बार यात्रियों को स्टेशन तक पहुंचना तक मुश्किल हो जाता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से नियमित अभियान चलाकर मार्ग को सुचारु कराने और स्थायी व्यवस्था बनाने की मांग की है।
