
हनुमानगढ़| जाति प्रमाण-पत्र जारी नहीं होने को लेकर धाणका जनजाति संघर्ष समिति द्वारा कलेक्ट्रेट के सामने शांतिपूर्ण धरना जारी है। शनिवार को सदस्यों ने हनुमानगढ़ पहुंचे प्रभारी मंत्री सुमित गोदारा को ज्ञापन सौंपकर समाधान की मांग की। संघर्ष समिति ने ज्ञापन में बताया कि जिला प्रशासन द्वारा किसी भी प्रकार का लिखित आदेश न होने के बावजूद धाणका समाज के लोगों के जाति प्रमाण-पत्र जानबूझकर रोके जा रहे हैं। ऑनलाइन आवेदन करने वाले पात्र व्यक्तियों पर लगातार आपत्तियां लगाकर प्रक्रिया को लंबित रखा जा रहा है, जिससे समाज के गरीब, मजदूर, किसान और जरूरतमंद परिवारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शिक्षा, छात्रवृत्ति, सरकारी योजनाओं, भर्ती एवं अन्य संवैधानिक अधिकारों से समाज के युवा और विद्यार्थी वंचित हो रहे हैं।
