
राज्य सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में जिला स्तरीय कार्यक्रम बढ़ता राजस्थान-हमारा राजस्थान के तहत खाद्य, नागरिक आपूर्ति विभाग एवं उपभोक्ता मामले विभाग मंत्री तथा जिला प्रभारी मंत्री सुमित गोदारा ने 5 विकास रथों को हरी झंडी दिखाकर विधानसभावार रवाना किया। इसके साथ ही, स्कूटी वितरण कार्यक्रम में 20 दिव्यांगजनों को स्कूटियों का वितरण किया।
विकास रथों पर लगी एलईडी से ऑडियो वीडियो के माध्यम से राज्य सरकार के पिछले दो साल के महत्वपूर्ण योजनाओं एवं घोषणाओं की क्रियान्विति की जानकारी आमजन को दी जा रही है। सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत बाईक और ऑटो रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि पूरे देश में सर्वाधिक एमएसपी पर गेहूं राजस्थान में खरीदी गई। पिछले वर्ष 125 रुपए प्रति क्विंटल बोनस दिया, इस वर्ष राज्य सरकार ने एमएसपी पर अतिरिक्त 150 रुपए प्रति क्विंटल बोनस दिया। प्रदेश में खरीदी गई लगभग 22 लाख मैट्रिक टन गेहूं में से केवल हनुमानगढ़ से 8.61 लाख मेट्रिक टन गेहूं खरीदी गई। जो पूरे प्रदेश का 40 फीसदी से अधिक हिस्सा है। यहां के किसानों को 129.30 करोड रुपए से अधिक बोनस सहायता राशि दी गई।
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद इस मौके पर भादरा विधायक संजीव बेनीवाल, हनुमानगढ़ विधायक गणेशराज बंसल, जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव, एसपी हरी शंकर, एडीएम उम्मेदी लाल मीना, सीईओ ओपी बिश्नोई, पूर्व विधायक धर्मेंद्र मोची, पूर्व विधायक गुरदीप शाहपीनी, जनप्रतिनिधि प्रमोद डेलू, प्रदीप ऐरी, गुलाब सिंवर, चरणदास गर्ग, उत्तम सिंह राठौड़, तेजेन्द्र बराड़, रमेश बेनीवाल, पीडब्ल्यूडी एसई शीशपाल चौधरी, डीटीओ नरेश पुनिया, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता उपनिदेशक विक्रम सिंह, एपीआरओ राजपाल आदि मौजूद थे।
