
टाउन भद्रकाली रोड झेडू बस्ती में इन दिनों मलबे के ढेर लगे हुए है। यहां गौरव पथ के तहत निर्माण हुआ था। उसके बाद यहां मलबे के ढेर पड़े है। ऐसे में यहां के नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही यहां लगी स्ट्रीट लाइटें भी ब्लेक आउट के बाद बंद पड़ी है। ऐसे में शाम होते ही यहां अंधेरा पसर जाता है। अंधेरे का फायदा उठाकर रात को चोर उचके चोरी की वारदात को अंजाम देते है। इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को मलबा उठाने व स्ट्रीट लाइटें सही करवाने के लिए कई बार अवगत करवाया जा चुका है। मगर अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
