
टी-20 वर्ल्ड कप 2026 ट्रॉफी टूर की शुरुआत राम सेतु के ऊपर की गई। इस मौके पर दो-सीटर पैरामोटर के जरिए ट्रॉफी को आसमान में ले जाया गया, जिसने इस लॉन्च को ऐतिहासिक और यादगार बना दिया।
भारत में एडम्स ब्रिज को राम सेतु के नाम से जाना जाता है। यह स्थल धार्मिक और सांस्कृतिक रूप से अहम होने के साथ-साथ टूर्नामेंट के दो मेजबान देशों भारत और श्रीलंका को जोड़ता भी है।
टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में 20 टीमें हिस्सा लेंगी और मुकाबले 29 दिनों तक खेले जाएंगे। टूर्नामेंट की शुरुआत 7 फरवरी से होगी और मैच भारत व श्रीलंका के कुल 8 वेन्यू पर आयोजित किए जाएंगे।
