
अनुपम धींगड़ा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय नम्बर 4 की छात्राओं ने शिक्षिकाओं के साथ प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इसी प्रकार महात्मा गांधी विद्यालय नम्बर 2 पुरानी आबादी की छात्राओं ने प्रदर्शनी को उत्साहपूर्वक देखा। छात्राओं ने विभिन्न योजनाओं की ज्ञानवर्धक जानकारियों को अपने रजिस्टर में नोट किया। प्रदर्शनी में केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रमों व मेगा परियोजनाओं की जानकारी चित्रों के माध्यम से दिखाई गई है। छात्राओं को वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक श्रीमती संदीप कौर, वरिष्ठ अध्यापक श्रीमती सविता तनेजा, व्याख्याता श्री विकासदीप चमड़िया, व्यावसायिक शिक्षक श्रीमती पूनम बिश्नाई ने प्रदर्शनी से संबंधित जानकारियां दी। (फोटो सहित)
——
24 दिसम्बर तक भू-अभिलेख निरीक्षक मुख्यालय पर लगेंगे शिविर
श्रीगंगानगर, 17 दिसम्बर। राज्य सरकार के निर्देशानुसार वर्तमान सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर ग्रामीण समस्या समाधान शिविर 24 दिसम्बर 2025 तक प्रत्येक भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त पर आयोजित होंगे। जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने अभियान के सफल क्रियान्वयन, मॉनिटरिंग एवं समीक्षा के लिये दिशा-निर्देश जारी किये हैं।
18 दिसम्बर को यहां आयोजित होंगे शिविर
ग्रामीण समस्या समाधान शिविर के तहत 18 दिसम्बर को श्रीगंगानगर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत कालियां व दौलतपुरा, पदमपुर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत घमूड़वाली व बींझबायला, अनूपगढ़ पंचायत समिति की ग्राम पंचायत 1 एलएसएम व बाण्डा, श्रीकरणपुर पंचायत समिति की ग्राम खरलां व नग्गी, सादुलशहर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत मम्मड, रायसिंहनगर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत भादवावाला व सांवतसर, श्रीविजयनगर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत 40 जीबी, घडसाना पंचायत समिति की ग्राम पंचायत 9 पीएसडीए, सूरतगढ़ पंचायत समिति की ग्राम पंचायत बीरमाना व रघुनाथपुरा में शिविर आयोजित होंगे।
ग्रामीण समस्या समाधान शिविर के तहत 19 दिसम्बर को श्रीगंगानगर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत मिर्जेवाला व 18 जेड, पदमपुर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत रिडमलसर, अनूपगढ़ पंचायत समिति की ग्राम पंचायत 11 पी, श्रीकरणपुर पंचायत समिति की ग्राम लखियां, सादुलशहर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत लालगढ़ जाटान, रायसिंहनगर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत कीकरवाली व बगीचा, श्रीविजयनगर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत 8 एसटीबी, घडसाना पंचायत समिति की ग्राम पंचायत 19 जीडी, सूरतगढ़ पंचायत समिति की ग्राम पंचायत मालेर व उदयपुर गोदरान में शिविर आयोजित होंगे।
