
जंक्शन में अरोड़वंश धर्मशाला के पीछे भट्ठा कॉलोनी में सड़क की पुलिया लंबे समय से टूटी हुई है। हमेशा हादसा होने का खतरा बना रहता है। दिन में छुटपुट कई घटनाएं होती है। इस टूटी पुलिया से सड़क पर नाली का पानी भी ठहरता है। ऐसे में पानी से और भी ज्यादा परेशानी बढ़ जाती है। प्रशासन को अवगत कराने पर भी समाधान नहीं हुआ।
