
राज्य सरकार के निर्देशानुसार नगर परिषद, श्रीगंगानगर द्वारा दिनांक 04.09.2025 से 13.09.2025 तक पूर्व तैयारी शिविर के अंतर्गत वार्डवाइज कैम्प, दिनांक 17.09.2025 से 17.10.2025 तक शहरी सेवा शिविर 2025 अभियान के अन्तर्गत वार्डवाइज कैम्प, दिनांक 03.11.2025 से 07.11.2025 तक फोलोअप कैम्प के अंतर्गत वार्डवाइज कैम्प आयोजित किये गये। वर्तमान में ‘‘शहरी समस्या समाधान शिविर 2025 कार्यक्रम’’ के अंतर्गत नगर परिषद, श्रीगंगानगर द्वारा दिनांक 16.12.2025 से 24.12.2025 तक वार्डवाइज शिविर नगर परिषद सभाकक्ष, श्रीगंगानगर में आयोजित किये जा रहे है।
आयुक्त रविन्द्र सिंह यादव ने बताया कि परिषद् सभाकक्ष में आज दिनांक 18.12.2025 को वार्ड नं. 11 से 20 हेतु कैम्प का आयोजन किया गया। इस कैम्प में पीएम स्वनिधि के 08, राज0 सम्पर्क पोर्टल के 30, पीएमएवाई के 04, जन्म मृत्यु पंजीयन के 41, विवाह पंजीयन के 04, नाला सफाई का 03, नाली निर्माण का 01, स्ट्रीट लाईट मरम्मत के 07 प्रकरणों का निस्तारण किया गया।
आयुक्त रविन्द्र सिंह यादव द्वारा अवगत करवाया गया कि परिषद् स्तर पर शिविर अवधि में अभियान की निरंतरता में आज दिनांक 18.12.2025 तक लगभग 800 पट्टे जारी किये जा चुके है जो सर्वाधिक है। शहरी समस्या समाधान शिविर के अंतर्गत कुल 55 पट्टे जारी किये गये है। इसके अतिरिक्त कुल 35 पट्टा पत्रावलियों में आपत्ति सूचना का प्रकाशन करवाया जा चुका है, आपत्ति अवधि पश्चात् नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जावेगी। परिषद् द्वारा कुल 38 पट्टा पत्रावलियों में मांग पत्र जारी किये जा चुके है, आवेदकों द्वारा मांग पत्र की एवज में शुल्क जमा करवाने के पश्चात् पट्टा जारी किये जाने की कार्यवाही की जावेगी। आयुक्त रविन्द्र सिंह यादव ने बताया कि परिषद् अधिकारी/कर्मचारियों की ड्यूटी कैम्प में लगाई हुई है जिनके द्वारा आवेदन प्राप्त होने पर तुरन्त निस्तारण किये जाने हेतु कार्यवाही की जा रही है। आमजन को शिविर का अधिक से अधिक लाभ दिया जा रहा है तथा इससे आमजन को राहत मिली है। शिविर अवधि में परिषद् को लगभग राशि रू. 10 करोड़ की आय हुई है जिससे आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हुई है।
आयुक्त रविन्द्र सिंह यादव द्वारा आमजन से अपील की गई है कि शिविर आयोजित किये जाने का मुख्य उद्देश्य आमजन को समस्त सेवायें उपलब्ध करवाना तथा उनसे संबंधित प्रकरणों का निस्तारण कर आमजन को राहत पंहुचाना है। आमजन इन कैम्पों में उपस्थित होकर कैम्प का अधिक से अधिक लाभ उठावे। अपना आवेदन किये जाने के संबंध में किसी को कोई जानकारी चाहिये तो वे कैम्प में उपस्थित कार्मिक से जानकारी ले सकते है।
