
नगरपरिषद की ओर से शहरी समस्या समाधान शिविर नगर परिषद मुख्य कार्यालय व उपकार्यालय में जारी है। शुक्रवार को शिविर में 176 आवेदनों का निस्तारण किया गया। इसमें नामांतरण, फ्री होल्ड पट्टे व विवाह पंजीयन, जन्ममृत्यु प्रमाण पत्र वितरित किए गए। आयुक्त सुरेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि शिविर मुख्य उद्देश्य आमजन तक सरकारी योजनाओं का लाभ सरल और सीधे तरीके से पहुंचाना है। राज्य सरकार की मंशा है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को योजनाओं का लाभ समय पर और बिना किसी परेशानी के मिल सके। कर निर्धारक शैलेंद्र गोदारा ने लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
