
टाउन स्थित विश्वकर्मा मंदिर परिसर में भवन निर्माण श्रमिक मार्बल घिसाई यूनियन की बैठक हुई। जिलाध्यक्ष अनिल यादव ने बताया कि मार्बल घिसाई मिस्त्रियों को कार्य के दौरान आ रही विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई और उनके समाधान को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
उन्होंने बताया कि श्रम विभाग से जुड़े जो कार्य लंबे समय से लंबित हैं, उन्हें भारतीय मजदूर संघ अपने स्तर पर पूर्ण कराने का प्रयास करेगा। इसके अंतर्गत लेबर कार्ड बनवाना, दुर्घटना बीमा का लाभ दिलवाना तथा अन्य सरकारी योजनाओं से मजदूरों को जोड़ना प्रमुख है। इस मौके पर भारतीय मजदूर संघ प्रदेश महामंत्री इंद्राज घोटिया, जिला संगठन मंत्री संदीप सिरावता, जिलाध्यक्ष कुलदीप शर्मा, शंकर दास, रामनरेश दास, अर्जुन सिंह, तरुण दास, सोमन दास, राज किशोर, राधे गिरी, रामकिशन यादव, सुनील कुमार, लक्ष्मण पेंटर, सरवन दास, अखिलेश यादव, दीपक कुमार दास आदि मौजूद थे।
