
राज्य सरकार के निर्देशानुसार आयोजित हो रहे शहरी समस्या समाधान शिविर 2025 के तहत शुक्रवार को जिले की नगरपालिका केसरीसिंहपुर द्वारा अध्यक्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर समारोह में श्री बलविन्द्र सिंह ग्रेवाल की अध्यक्षता में लगभग 70 लाख रूपये के विकास कार्यों का शिलान्यास एवं जीर्णोद्धार किया गया।
ईओ श्री विश्वास गोदारा ने बताया कि इस दौरान नगरपालिका केसरीसिंहपुर द्वारा 70 पट्टे स्वीकृत एवं वितरण भी किये गये। इस अवसर पर श्रीमती सरोज छिनवाल, श्री मुकेश पुरोहित, श्री जसप्रीत सिंह, नायब तहसीलदार, थानाधिकारी, श्री अनिल मोहता, श्री दीपक कुमार, श्री सुनील कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।
