
राजस्थान सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित सुशासन पखवाड़ा के तहत नगर में विकास रथ यात्रा का स्वागत किया। नगर में विकास रथ के आगमन पर जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं आमजन ने पुष्पवर्षा की। विकास रथ यात्रा का उद्देश्य राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों एवं सुशासन की उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाना है। रथ के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा, सड़क, बिजली, पानी सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी प्रदर्शित की गई, जिससे नागरिकों को सरकार की नीतियों एवं सुविधाओं के प्रति जागरूक किया जा सके।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रमोद डेलू सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार ने बीते दो वर्षों में विकास, पारदर्शिता एवं जनहित के क्षेत्र में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। सुशासन पखवाड़ा के माध्यम से सरकार आमजन से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं के समाधान की दिशा में कार्य कर रही है। विकास रथ यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों मे भ्रमण किया। इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष विजय राठी, डिप्टी कमल शर्मा, मनोज गुप्ता, पार्षद ओम स्वामी, अर्जुन देव अंगी, कुलदीप कटारिया, संजय साहेवाल, सुलोचना कड़वासरा, सीताराम अग्रवाल, चरणदास गर्ग, अरविंद खन्ना, हरीश शर्मा, रूप सिंह तंवर, बेबी बोथरा, अमित गर्ग, संजय जिंदल व लवली गर्ग आदि मौजूद थे।
भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला प्रभारी दिनेश धाभाई एवं सहप्रभारी जितेन्द्र शर्मा के रावतसर प्रवास के दौरान शनिवार को बालाजी स्टोर पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने साफा व माला पहनाकर अभिनंदन किया। इसके बाद संगठनात्मक विषयों पर एक बैठक हुई। बैठक में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के बीच संवाद हुआ, जिसमें पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया। स्वागत कार्यक्रम में पूर्व विधायक धर्मेन्द्र मोची, पालिका चेयरपर्सन सोना देवी, जिला मंत्री सुशील जोशी और पवन बंसल, पार्षद गौतम बंसल, संदीप बिहाणी, गुरजीत विडंग, पूर्व मंडल अध्यक्ष जगदीश सोनी, रामनारायण पंवार, गोपीराम रैगर, अरविंद जोशी, श्रवण काकड़, मनीराम खुड़िया, कालूराम बुडानियां, मनोज सोनी, हेमंत बिहाणी, लालचंद छापोला, जोलाराम नाई, ओम नाई, रामकुमार छापोला, बिट्टू सोनी, समुंदर गोस्वामी, मुकेश फंडा, अमित खीचड़ आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हनुमानगढ़ राज्य सरकार के निर्देशानुसार नगरपरिषद द्वारा चलाए जा रहे शहरी समस्या समाधान शिविर के तहत शनिवार को कार्यालय नगर परिषद एवं उप कार्यालय जंक्शन में शिविर लगाया गया। इसमें प्रभारी शैलेंद्र गोदारा एवं सह प्रभारी बब्बू ने कर्मचारियों से प्राप्त आवेदनों के निस्तारण पर विस्तृत चर्चा कर निस्तारित किए। सहायक लेखा अधिकारी करनी सिंह ने बताया कि राज्य सरकार का उद्देश्य है कि शहरवासी परिषद से संबंधित कार्यों को आसानी और समय पर पूरा करा सकें। इसी को ध्यान में रखते हुए पूरे जिले में शहरी समस्या समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
आयुक्त सुरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि सरकार की ओर से शिविर के दौरान विशेष छूट का प्रावधान रखा गया है। इसका लाभ उठाते हुए बड़ी संख्या में लोगों ने अपने बकाया नगरीय विकास कर जमा करवाया। शिविर में कई अहम कार्यों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के मामलों पर त्वरित कार्रवाई की गई और सैकड़ों प्रमाण पत्र मौके पर ही जारी किए गए। इसके अलावा भवन अनुमति निर्माण, नामांतरण के प्रकरणों और सीवरेज कनेक्शन से जुड़े मामलों का भी समाधान किया गया।
