
हनुमानगढ़ अग्रवाल समाज समिति जंक्शन द्वारा नगरपरिषद के सहयोग से कोर्ट रोड पर स्थित महाराजा अग्रसेन पार्क में महाराजा अग्रसेन आरोग्य भवन का लोकार्पण शनिवार को किया गया। विधायक गणेशराज बंसल, नगरपरिषद आयुक्त सुरेंद्र यादव, अग्रवाल समाज समिति अध्यक्ष सुभाष बंसल, समाजसेवी देवेंद्र अग्रवाल, पूर्व पार्षद गौरव जैन, अग्रवाल समाज समिति के संरक्षक मथुरादास बंसल, रमेश गर्ग, गौरचंद अग्रवाल, अमरचंद सिंघल, पूर्व सभापति राजकुमार हिसारिया, सुरेंद्र बलाडिया, एसपी गर्ग, इंद्रकुमार हिसारिया, डॉ. पीसी बंसल, अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन की अध्यक्षा सुनीता अग्रवाल, अग्रवाल महिला सम्मेलन की राष्ट्रीय मंत्री अलीशा गोयल ने संयुक्त रूप से लोकार्पण किया। अग्रवाल समाज समिति के अध्यक्ष सुभाष बंसल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन आरोग्य भवन का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।
उन्होंने कहा कि आरोग्य भवन में शनिवार निशुल्क नेत्र जांच एवं लैंस प्रत्यारोपण शिविर में डॉ. रवि त्रेहन ने अपनी सेवाएं दी। शिविर में 117 मरीजों के नेत्र की जांच की गई। 67 मरीजों को लैंस प्रत्यारोपण के ऑप्रेशन अग्रवाल समाज समिति के तत्वाधान में विधायक गणेशराज बंसल व जनसहयोग से किए जाएंगे। वहीं रक्त जांच सहित अन्य आवश्यक जांच सुविधाएं दिनेश गुप्ता द्वारा प्रदान की जाएंगी। अध्यक्ष ने बताया कि भविष्य में यहां आधुनिक लेब्रोरेट्री, प्राकृतिक चिकित्सालय सहित अन्य चिकित्सा सुविधाएं भी शुरू की जाएगी। विधायक गणेशराज बंसल ने कहा कि अग्रवाल समाज समिति द्वारा आमजन को निरोगी बनाने की सोच से तैयार किया गया यह आरोग्य भवन एक सराहनीय पहल है। ऐसे सामाजिक प्रयासों से न केवल आमजन को स्वास्थ्य सुविधाएं सुलभ होंगी, बल्कि उच्च गुणवत्ता का इलाज भी उपलब्ध हो पाएगा। विधायक ने कहा कि समाज और संस्थाओं की सहभागिता से ही मजबूत और स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है। नगरपरिषद आयुक्त सुरेंद्र यादव ने कहा कि महाराजा अग्रसेन आरोग्य भवन की स्थापना जनहित में एक महत्वपूर्ण कदम है। नगरपरिषद द्वारा इस प्रकार की सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधी पहलों में हरसंभव सहयोग किया जाएगा।
यह भवन जरूरतमंदों के लिए वरदान साबित होगा। विधायक गणेशराज बंसल ने सभी समाजों से अपील की कि वे अपनी आय और संसाधनों का एक हिस्सा इस प्रकार के सामाजिक कार्यों में योगदान दें, ताकि आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। इस मौके पर अग्रवाल समाज समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमृतलाल गोयल, उपाध्यक्ष सुरेश महिपाल, सचिव रविंद्र डालमिया, उपसचिव विक्रम बंसल, कोषाध्यक्ष प्यारेलाल बंसल, प्रचार मंत्री मुकेश मित्तल, विधि मंत्री दिनेश गुप्ता, संगठन मंत्री कमल सिंगला, सदस्य हेमंत गोयल, अग्रवाल समाज समिति की महिला उपसमिति की अध्यक्ष मिताली अग्रवाल, राज मित्तल, मीना गर्ग, अंजलि गोयल, डॉ. शिवानी गर्ग, रेनू गर्ग, युवा उपसमिति के योगेश बलाड़िया, पारस गर्ग, रजत गोयल, अनुज जिंदल, विपुल गोयल मौजूद रहे।
