
फूडग्रेन मर्चेंट्स एसो. एवं वीएम शिक्षा समिति के सोमवार को 7 पदों के लिए हुए चुनाव में रामलाल किरोड़ीवाल फूडग्रेन एवं बालकृष्ण गोल्याण वीएम शिक्षा समिति के दूसरी बार अध्यक्ष निर्वाचित हुए। खास बात है कि गोल्याण ने कड़े मुकाबले में 4 मतों के अंतर से प्रतिद्वंद्वी अजय सर्राफ को शिकस्त दी।
वहीं, रामलाल किरोड़ीवाल ने 80 मतों के अंतर से प्रतिद्वंदी योगेश गर्ग बाशी को पराजित किया। चुनाव अधिकारी एडवोकेट मनजिंद्र लेघा ने बताया कि फूडग्रेन अध्यक्ष पद पर रामलाल किरोड़ीवाल को 277, योगेश गर्ग को 197 वोट मिले। वहीं, सचिव पद पर दलीप सिंह ढिल्लो 172 मतों से विजयी रहे। ढिल्लो को 323 जबकि प्रतिद्वंद्वी विनोद कुमार गोयल केा 151 वोट मिले। कोषाध्यक्ष पद पर प्रवीण तलवाड़िया 149 मतों से विजयी रहे। तलवाड़िया को 308 जबकि राकेश डाल को 159 वोट मिले। वीएम शिक्षा समिति अध्यक्ष पद पर बालकृष्ण गोल्याण को 239 जबकि प्रतिद्वंद्वी अजय कुमार सर्राफ को 235 वोट मिले।
सचिव पद पर त्रिकोणीय मुकाबले में हरिकिशन खदरिया 17 मतों से विजयी रहे। खदरिया को 208, विजय कुमार बंसल को 181 एवं रविंद्रपाल सिंगला को 87 वोट मिले। सहसचिव पद पर संजय कुमार 114 मतों से जीते। संजय को 290 जबकि प्रतिद्वंद्वी मनन टांटिया को 176 वोट मिले। कोषाध्यक्ष पद पर सुरेंद्र गोयल मोंटी सर्वाधिक 229 मतों के अंतर से जीते। गोयल को 344 जबकि विनोद गुप्ता मोदी को 115 वोट मिले।
