
हनुमानगढ़ में राष्ट्रीय किसान दिवस पर एसकेडी यूनिवर्सिटी के कृषि विभाग में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया और खेती में नवाचार व टिकाऊ तकनीकों पर विस्तार से चर्चा हुई।
राष्ट्रीय किसान दिवस हर साल पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर मनाया जाता है। चौधरी चरण सिंह ने किसानों के अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष किया था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नायब तहसीलदार रणवीर सिंह थे। विशिष्ट अतिथियों में जय नारायण बेनीवाल, दयाराम जाखड़, अजय जग्गा, नरेन्द्र यादव और कृष्ण कड़वासरा शामिल रहे।
