
अग्रवाल समाज समिति जंक्शन की कार्यकारिणी का एक वर्ष का कार्यकाल एवं गणेशराज बंसल के विधायक पद पर दो वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर सोमवार को अभिनंदन समारोह हुआ। समाजसेवी सुरेश महिपाल के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में समाज के प्रबुद्धजन, जनप्रतिनिधि एवं अग्रवाल समाज के लोग मौजूद रहे।
विधायक गणेशराज बंसल एवं अग्रवाल समाज समिति के अध्यक्ष सुभाष बंसल व पूर्व सभापति सुमित रणवां का माल्यार्पण एवं साफा पहनाकर स्वागत किया गया। वक्ताओं ने दोनों के कार्यकाल की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए उनके प्रयासों की सराहना की। विकास कार्यों, सामाजिक एकता और समाजहित में किए गए कार्यों को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई। सुरेश महिपाल ने कहा कि विधायक गणेशराज बंसल ने दो वर्ष के कार्यकाल में हनुमानगढ़ क्षेत्र में शिक्षा, सड़क, पेयजल, चिकित्सा और आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय विकास कार्य करवाए हैं। इन कार्यों से आमजन को सीधा लाभ मिला है।
अग्रवाल समाज समिति के अध्यक्ष सुभाष बंसल के नेतृत्व में समिति ने अपने एक वर्ष के कार्यकाल में समाज को संगठित करने, हर वर्ग के लिए बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए आरोग्य भवन, महाराजा अग्रसेन चौक पर सार्वजनिक शौचालय, जरूरतमंदों की सहायता, धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों के माध्यम से समाज सेवा का महत्वपूर्ण कार्य किया है। विधायक गणेशराज बंसल ने कहा कि यह सम्मान उन्हें और अधिक जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है।
इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमृतलाल गोयल, उपाध्यक्ष सुरेश महिपाल, सचिव रविंद्र डालमिया, उपसचिव विक्रम बंसल, कोषाध्यक्ष प्यारेलाल बंसल, प्रचार मंत्री मुकेश मित्तल, विधि मंत्री दिनेश गुप्ता, संगठन मंत्री कमल सिंगला, सदस्य मनोज गोयल, हेमंत गोयल, अग्रवाल समाज समिति की महिला उपसमिति की अध्यक्ष मिताली अग्रवाल, रीनू बंसल, राज मित्तल, मीना गर्ग, अंजलि गोयल, प्रीति गुप्ता, प्रियंका गोयल, रेनू गर्ग, रूपेश अग्रवाल, योगेश बलाडिया, मनोज गोयल, योगेश जिंदल, पारस गर्ग, रजत गोयल, अनुज जिंदल, विपुल गोयल मौजूद रहे।
