
इंडिया विमेंस ने श्रीलंका को दूसरे टी-20 में भी 7 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ होम टीम ने 5 मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली। विशाखापट्टनम में मंगलवार को भारत ने बॉलिंग चुनी। श्रीलंका 9 विकेट खोकर 128 रन ही बना सकी। भारत ने 12वें ओवर में ही टारगेट हासिल कर लिया।
