
अबोहर रोड स्थित ज्ञानदान ग्लोबल स्कूल में कृति क्लश वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर खुशाल यादव, विशिष्ट अतिथि सुरजा राम मील, जयमल राम मील व हजारी राम मील थे।अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित कर सरस्वती वंदना से सांस्कृतिक कार्यक्रम थीम ज्ञानदान : द लैंड ऑफ ड्रीमस का शुभारंभ हुआ। वार्षिक उत्सव में सभी बच्चों ने सुंदर प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया।
जिला कलेक्टर ने बच्चों की प्रस्तुति को प्रशंसनीय बताते हुए जागरूक नागरिक के दायित्वों को निभाने पर बल दिया। सूरजाराम मील द्वारा मील परिवार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में योगदान को बताते हुए शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने पर जोर देने की बात कही।
प्राचार्या कविता मील व सह प्राचार्या गुरप्रीत कौर न बच्चों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम की सराहना की तथा कार्यक्रम में सहयोग के लिए स्टाफ व प्रस्तुत सभी अतिथियों और अभिभावकों का आभार जताया। इस मौके पर हनुमान मील, देवेंद्र मील, श्वेता गिल के अलावा अभिभावक एवं ज्ञानदान ग्लोबल स्कूल टाउन व ज्ञानदान ग्लोबल स्कूल जंक्शन के सभी छात्र-छात्राएं शामिल हुए।
