
जंक्शन स्थित भाजपा कार्यालय में शुक्रवार को भाजपा नेता अमित चौधरी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें भाजपा में शामिल होने वाले नए सदस्यों का स्वागत किया गया। भाजपा नेता अमित चौधरी, जिला महामंत्री प्रदीप ऐरी, सुशासन पखवाड़े के संयोजक आशीष पारीक, जिला मीडिया प्रभारी कृष्ण तायल, जिला सोशल मीडिया संयोजक प्रवीण कटारिया, मंडल अध्यक्ष नितिन बंसल, लूणाराम पूनियां, शिमला मेहंदीरता, ताराचंद सिंवर ने सभी नए सदस्यों का भाजपा पटका पहनाकर अभिनंदन किया।
