
टाउन के गुरुद्वारा शहीद बाबा सुखा सिंह बाबा मेहताब सिंह में शुक्रवार को चार साहबजादों व माता गुजर कौर के शहादत पर गुरुद्वारा सुखा सिंह मेहताब सिंह, गुरुतेग बहादुर पब्लिक स्कुल, गुरुद्वारा गुरुनानकसर प्रेम नगर, गुरुद्वारा कलगीधर इन्द्रा कॉलोनी व धर्म प्रचार कमेटी द्वारा सिख इतिहास परीक्षा हुई। इस परीक्षा में 720 प्रतिभागियों ने परीक्षा दी जो सुबह 11 बजे शुरू हुई। सीनियर ग्रुप में 270 एवं जूनियर में 450 ने परीक्षा दी।
इस मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व सभापति सुमित रणवा, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष देवेन्द्र पारीक, मंहगा सिंह सिधू, जिला शिक्षा अधिकारी जितेन्द्र बठला, प्रो. कुलदीप सिंह, हरजिन्दर सिंह, मंगल सिंह, बाबा जग्गा सिंह, बाबा जोगा सिंह, गुरुद्वारा गुरु नानकसर प्रेम नगर प्रधान बलकरन सिंह ढिल्लों, गुरुतेग बहादुर स्कूल प्रिंसिपल बलकरण सिंह, गुरुद्वारा कलगीधर प्रधान जसवीर सिंह, धर्मप्रचार कमेटी प्रधान सुरजीत सिंह वजीतपुरीया, बाबा हरजिंदर सिंह आदि मौजूद थे।
इस प्रतियोगिता में जूनियर ग्रुप में प्रथम अर्शदीप कौर, द्वितीय परनीत कौर, तृतीय नवज्योत कौर रहीं। सीनियर ग्रुप में प्रथम गुरपाल सिंह, द्वितीय रमनदीप कौर व तृतीय अभिराज सिंह रहे। इन्हें एक-एक चांदी का सिक्का दिया गया। बता दें कि इस प्रतियोगिता में क्षेत्र के करीब 40 स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता को संपन्न कराने में 50 शिक्षकों ने अपना सहयोग दिया। शहादत पर परीक्षा विजेताओं को दिए चांदी के सिक्के
