
उत्तर रेलवे के राजपुरा-बठिंडा रेल ट्रैक पर डेवलपमेंट और धुरी स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग का काम चल रहा है। इसके कारण रेलवे का ट्रैफिक सिस्टम प्रभावित हो रहा है। जिसकी वजह से कई ट्रेनों के रूट डायवर्ट किए हैं और कई कैंसिल की गई है। जबकि कुछ ट्रेनों के कैंसिल होने की संभावना है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया- इन कार्यों के कारण कई लोकल और लंबी दूरी की ट्रेनें रद्द, आंशिक रद्द और मार्ग परिवर्तित होकर चलेंगी।
पूरी तरह रद्द होने वाली ट्रेनें
- 14525 अम्बाला-श्रीगंगानगर
- 14526 श्रीगंगानगर-अम्बाला
आंशिक रद्द ट्रेनें
- 14735 श्रीगंगानगर-अम्बाला 5 फरवरी तक श्रीगंगानगर से चलेगी, लेकिन बठिंडा तक ही। बठिंडा-अम्बाला सेक्शन कैंसिल
- 14736 अम्बाला-श्रीगंगानगर 6 फरवरी तक अम्बाला की बजाय बठिंडा से शुरू होगी। अम्बाला-बठिंडा सेक्शन कैंसिल।
मार्ग परिवर्तित ट्रेनें (वाया जाखल-मनसा-बठिंडा या अन्य रूट)
- इन ट्रेनों का रूट बदल दिया गया है, कई स्टेशनों पर ठहराव नहीं होगा।
- 12439 नान्देड़-श्रीगंगानगर 4 जनवरी से 1 फरवरी तक।
- 12456 बीकानेर-दिल्ली सराय 4 फरवरी तक वाया बठिंडा-मनसा-जाखल। रामपुर फूल, बरनाला, धुरी, संगरूर स्टॉप नहीं।
- 12455 दिल्ली सराय-बीकानेर 4 फरवरी तक वाया जाखल-मनसा-बठिंडा। संगरूर, धुरी, बरनाला, रामपुर फूल स्टॉप कैंसिल।
- 12485 नान्देड़-श्रीगंगानगर 29 दिसंबर से 2 फरवरी तक। वाया जाखल-मनसा-बठिंडा। सुनाम, संगरूर, धुरी, बरनाला, रामपुर फूल स्टॉप नहीं।
- 12486 श्रीगंगानगर-नान्देड़ 30 दिसंबर 2025 से 3 फरवरी 2026 तक वाया बठिंडा-मनसा-जाखल। रामपुर फूल, बरनाला, धुरी, संगरूर, सुनाम स्टॉप कैंसिल।
- 12440 श्रीगंगानगर-नान्देड़ 2 जनवरी से 30 जनवरी तक वाया बठिंडा-मनसा-जाखल। रामपुर फूल, बरनाला, धुरी, संगरूर, सुनाम स्टॉप नहीं।
