
बिजली बिलों में हो रही बेहताशा वृद्धि को रोकने की मांग को लेकर गुरुवार को आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष सुरेंद्र बेनीवाल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन कलक्टर को सौंपा। 11 सूत्री ज्ञापन में बताया कि राजस्थान में जबसे भाजपा की सरकार आई है तब से बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं को निजी हाथों में दिए जाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। ऐसे में सबसे ज्यादा असर आमजन पर महंगी बिजली का पड़ा है।
बिजली बिलों में फ्यूल सरचार्ज, बेसिक फ्यूल सरचार्ज, स्पेशल ऑडिट नगरीय कर, इन्फ्रास्ट्रक्चर शुल्क आदि के नाम पर जनता से बिजली बिलों में लूट की जा रही है। इसकी कहीं भी सुनवाई नहीं हो रही है। ज्ञापन देने वालों में प्रदेश सचिव राजवीर माली, अनिल शर्मा, ओबीसी विंग जिलाध्यक्ष लीलाधर भाट, गुलशन सोनी, मुकेश कुमार, बलवंत सिंह, मदन रेगर, पूनमचंद, दयानंद झा, रामकुमार, हेतराम चौहान, धर्मवीर, राजकुमार, हर्ष कुमार, ललित कुमार मौजूद थे।
