
सशक्त नारी संस्थान की बैठक जंक्शन में विधायक प्रतिनिधि संतोष बंसल की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सविता सोनी, समाजसेवी मीना बंसल, दीपा डालमिया उपस्थित रहीं। संस्थान की संस्थापक मित्ताली अग्रवाल ने संगठन के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सशक्त नारी संस्थान का मुख्य लक्ष्य समाज के जरूरतमंद वर्गों की सहायता करना है।
उन्होंने कहा कि संस्था महिलाओं, बच्चों और कमजोर वर्गों के हित में निरंतर कार्य कर रही है तथा युवा पीढ़ी को सामाजिक कार्यों से जोड़कर उनमें सेवा भावना और जिम्मेदारी का विकास करना चाहती है। मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि संतोष बंसल व वरिष्ठ गायनी डॉ. सविता सोनी ने महिलाओं के स्वास्थ्य, जागरूकता और आत्मनिर्भरता पर जोर दिया। समाजसेवी मीना बंसल ने संस्थान के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के संगठन समाज में सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं।
बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। इसमें संस्थापक मित्ताली अग्रवाल को अध्यक्ष, प्रीति गुप्ता को सचिव तथा सीमा गुप्ता को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। शिवानी गर्ग को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, निशा मित्तल को उपाध्यक्ष, तरूणा सारस्वत को विधि मंत्री, रजनी अग्रवाल को प्रचार मंत्री, सोनिया नारंग को संगठन मंत्री बनाया गया।
वहीं सरोज अग्रवाल, शिमला गुप्ता, भावना मित्तल एवं दीपा डालमिया को संरक्षक के रूप में नियुक्त किया गया। नवगठित कार्यकारिणी के सदस्यों ने संस्था को और अधिक सक्रिय व प्रभावी बनाने का संकल्प लिया।
बैठक में भविष्य में जरूरतमंदों के लिए सहायता कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता शिविर, महिलाओं और युवाओं के लिए प्रशिक्षण एवं सामाजिक अभियानों के आयोजन पर भी चर्चा की गई। इस मौके पर संस्था सदस्य कुलदीप, रिंकल गर्ग, अनिता गर्ग, पूजा मित्तल, ममता मदान, अंजली बंसल, डिम्पल धूड़िया, बिंदू सोनी, नीरू गर्ग, बबीता स्वामी, रितू अग्रवाल, दीपमाला गेरा व अन्य सदस्य मौजूद थे।
