
जंक्शन से ढिल्लो कॉलोनी जाने वाले मार्ग पर बनी पुलिया लंबे समय से टूटी हुई है। ऐसे में यहां रोज छुटपुट हादसे होते है। हैरानी की बात यह है कि इस ओर नगरपरिषद ने कोई ध्यान नहीं दिया है। ऐसे में रात के समय में कई लोग व दोपहिया चालक इसमें गिरकर चोटिल होते है। कई बार इसमें गोवंश भी फंस चुके है। नागरिकों ने टूटी पुलिया को दुरुस्त करवाने की मांग प्रशासन से की है।
