
टाउन स्थित राजा कोठी के पास श्रीबालाजी मंदिर के साथ इन दिनों कचरे के ढेर लगे हुए है। यहां दिनभर पॉलिथीन आदि बिखरे रहते हैं और कचरे से बदबू उठती रहती है। श्रद्धालुओं तथा आस-पास के घरों के लोगों को परेशानी होती है। नगरपरिषद के कर्मचारी यहां नियमित रूप से सफाई नहीं करते। इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को कई बार अवगत करवाया जा चुका है, मगर अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। – भगवान सिंह खुड़ी, अध्यक्ष, श्रीबालाजी मंदिर।
