
अखिल भारतीय किसान सभा मक्कासर का चौथा सम्मेलन गांव मक्कासर में हुआ। सम्मेलन में सर्वसम्मति से 17 सदस्यीय नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें अध्यक्ष पद पर जगदीश तंवर, सचिव पद पर ओम स्वामी तथा उपाध्यक्ष पद पर बलदेव सिंह और राजेन्द्र सियाग को चुना गया। सोशल मीडिया प्रभारी के रूप में सतनाम सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई।
संयुक्त सचिव भूपेन्द्र, कोषाध्यक्ष सोहन सिंह बनाए गए। इसके अतिरिक्त कमेटी सदस्य के रूप में शोपत स्वामी, गुरदीप सिंह, रामप्रताप स्याग, बूटा सिंह, गुरजंट सिंह, मदन मेघवाली, गुरमीत सिंह, मक्खण सिंह एवं गुरजंट सिंह को सर्वसम्मति से चुना गया। सम्मेलन में 12 जनवरी को तहसील सम्मेलन व 19 जनवरी को जिला कलेक्टर कार्यालय पर आयोजित होने वाले विशाल किसान प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने पर सर्वसम्मति से सहमति बनी। इस मौके पर अध्यक्ष बलदेव सिंह, रुलदू सिंह, जगदीश, सचिव ओम स्वामी, जंगीर सिंह, वेद मक्कासर, हरदेव सिंह, अशोक सियाग, कालूराम, कृष्णलाल, विनोद सियाग, सुभाष स्वामी, काला सिंह, बलराज सिंह, हरदेव सिंह, नत्थू पटवारी, शीशपाल चाहर आदि मौजूद थे।
