
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) आज न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर सकता है। पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ और विराट कोहली साउथ अफ्रीका के खिलाफ प्लेयर ऑफ द सीरीज थे। इन दोनों दिग्गजों का चयन पक्का है। केएल राहुल टीम के मुख्य विकेटरकीपर होंगे यह भी तय है। हालांकि, यह देखना रोचक होगा कि दूसरे विकेटकीपर के तौर पर ऋषभ पंत चुने जाते हैं या ईशान किशन जगह बनाने में कामयाब होते हैं।
वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या को आराम दिया जा सकता है, ऐसे में तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की वापसी संभव है। तीन मैचों की इस वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 11 जनवरी को वडोदरा में खेला जाएगा।ईशान को मिल सकता है मौका घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के दम पर टी-20 वर्ल्ड कप टीम में जगह बनाने वाले ईशान किशन को इस बार दोहरी भूमिका मिल सकती है। वे बैकअप विकेटकीपर के साथ-साथ बैकअप ओपनर के तौर पर भी टीम मैनेजमेंट की पसंद बन सकते हैं। जरूरत पड़ने पर ईशान मिडिल ऑर्डर में भी बल्लेबाजी कर सकते हैं, जिससे वे विकेटकीपर-बैटर केएल राहुल के लिए एक मजबूत बैकअप ऑप्शन साबित होते हैं।
दूसरी तरफ ऋषभ पंत के लिए वनडे टीम में जगह बचा पाना मुश्किल नजर आ रहा है। पंत ने अपना आखिरी वनडे मुकाबला 2024 में श्रीलंका के खिलाफ खेला था और उसके बाद से वे लगातार टीम से अंदर-बाहर होते रहे हैं। हालांकि, पंत को X फैक्टर लाने वाला खिलाड़ी माना जाता है। अगर कोच और कप्तान की बैकिंग मिली तो पंत जगह बचा भी सकते हैं। हालांकि, इसकी उम्मीद अभी कम नजर आ रही है।दूसरी तरफ ऋषभ पंत के लिए वनडे टीम में जगह बचा पाना मुश्किल नजर आ रहा है। पंत ने अपना आखिरी वनडे मुकाबला 2024 में श्रीलंका के खिलाफ खेला था और उसके बाद से वे लगातार टीम से अंदर-बाहर होते रहे हैं। हालांकि, पंत को X फैक्टर लाने वाला खिलाड़ी माना जाता है। अगर कोच और कप्तान की बैकिंग मिली तो पंत जगह बचा भी सकते हैं। हालांकि, इसकी उम्मीद अभी कम नजर आ रही है।शमी-सिराज की वापसी तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया का हिस्सा थे, लेकिन साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में उन्हें बाहर कर दिया गया था। इसके बाद सिराज ने हैदराबाद के लिए घरेलू क्रिकेट में शानदार गेंदबाजी करते हुए चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा। इसी दमदार प्रदर्शन के आधार पर उन्हें प्रसिद्ध कृष्णा की जगह टीम में शामिल किया जा सकता है।
वहीं दूसरी ओर मोहम्मद शमी को लेकर भी चयन बैठक में चर्चा संभव है। शमी ने मार्च 2025 चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में अपना आखिरी वनडे खेलने के बाद बंगाल के लिए घरेलू क्रिकेट में लगातार गेंदबाजी कर अपनी फिटनेस साबित की है।बुमराह-हार्दिक को आराम टी-20 वर्ल्ड कप टीम में शामिल ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आगामी वनडे सीरीज से आराम दिया जा सकता है। दोनों खिलाड़ी लगातार इंजरी की समस्या से जूझते रहे हैं, ऐसे में टीम मैनेजमेंट वर्कलोड मैनेजमेंट को ध्यान में रखते हुए उन्हें वनडे सीरीज से ब्रेक देने पर विचार कर सकता है। हालांकि, ये दोनों खिलाड़ी न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज की टीम का हिस्सा हैं।कोहली-रोहित शानदार फॉर्म में 2026 में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज विराट कोहली और रोहित शर्मा का साल का पहला असाइनमेंट होगी। दोनों ही खिलाड़ी इस वक्त शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। हाल ही में विजय हजारे ट्रॉफी में रोहित शर्मा ने मुंबई के लिए, जबकि विराट कोहली ने दिल्ली के लिए शतक जमाया था।
इसके अलावा पिछली दोनों इंटरनेशनल सीरीज में भी इन सीनियर बल्लेबाजों का प्रदर्शन काफी प्रभावशाली रहा है। चूंकि रोहित और कोहली टी-20 क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, ऐसे में 2027 वर्ल्ड कप से पहले बचे लगभग 21 वनडे मुकाबलों में इन दोनों को अपने प्रदर्शन से टीम के लिए अहम योगदान देना होगा।गिल ही कप्तानी करेंगे कप्तान शुभमन गिल पिछले साल नवंबर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज नहीं खेल सके थे। वे टेस्ट सीरीज के दौरान चोटिल हो गए थे, हालांकि इसके बाद उन्होंने टी-20 सीरीज में वापसी की थी। ऐसे में अब न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में गिल की वापसी लगभग तय मानी जा रही है।श्रेयस की वापसी मुश्किल सितंबर 2025 में ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान वनडे टीम के उपकप्तान श्रेयस अय्यर चोटिल हो गए थे। उन्हें पसली में चोट लगी थी, जिसके चलते वे पिछले तीन महीनों से क्रिकेट से दूर चल रहे हैं। फिलहाल श्रेयस बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट एकेडमी में रिहैब कर रहे हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अय्यर को अब तक फिटनेस क्लीयरेंस नहीं मिला है। इसी वजह से उनका न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलना भी मुश्किल है।तिलक-गायकवाड के बीच मुकाबला श्रेयस अय्यर की इंजरी के चलते टीम इंडिया में नंबर-4 पोजिशन फिलहाल फिक्स नजर नहीं आ रही है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में ऋतुराज गायकवाड ने इस पोजिशन पर बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया था, ऐसे में चयनकर्ता उन्हें एक बार फिर नंबर-4 पर मौका दे सकते हैं।
नंबर-4 के बैकअप विकल्प के तौर पर तिलक वर्मा को स्क्वॉड में शामिल किया जा सकता है। हालांकि तिलक वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा भी हैं, ऐसे में वर्कलोड मैनेजमेंट को देखते हुए उन्हें आराम देने पर भी विचार हो सकता है। उनकी जगह ऑलराउंडर रियान पराग को मौका मिल सकता है। पराग अब तक भारत के लिए एक वनडे और 9 टी-20 मुकाबले खेल चुके हैं, जिनमें उन्होंने 121 रन बनाए हैं और 7 विकेट भी झटके हैं।नीतीश रेड्डी फिनिशर होंगे हार्दिक पंड्या की गैरमौजूदगी में पेस बॉलिंग ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी को एक बार फिर टीम में शामिल किया जा सकता है। वे पिछली सीरीज में भी स्क्वॉड का हिस्सा थे, हालांकि उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था। इस बार टीम कॉम्बिनेशन को देखते हुए चयनकर्ता उन पर भरोसा दिखा सकते हैं।
ऑलराउंड विकल्पों में स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और वाशिगंटन सुंदर का टीम में रहना लगभग तय माना जा रहा है। वहीं अक्षर पटेल भी रेस में हैं, लेकिन वे पिछली सीरीज से बाहर थे और हाल ही में उन्हें टी-20 टीम का उपकप्तान बनाया गया है। ऐसे में वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत उन्हें वनडे सीरीज से ब्रेक दिया जा सकता है।
स्पिन डिपार्टमेंट की अगुआई कुलदीप यादव कर सकते हैं। वहीं वरुण चक्रवर्ती एक विकल्प जरूर हैं, लेकिन वनडे फॉर्मेट और टीम कॉम्बिनेशन को देखते हुए उनका चयन फिलहाल मुश्किल माना जा रहा है।11 से 18 जनवरी तक 3 वनडे खेलेगा भारत भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 वनडे की सीरीज 11 से 18 जनवरी तक खेली जाएगी। वडोदरा, राजकोट और इंदौर में तीनों मुकाबले खेले जाएंगे। सीरीज के लिए भारत की वनडे टीम 3 या 4 जनवरी को रिलीज हो सकती है। हालांकि, BCCI ने टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान पहले ही कर दिया है। 5 टी-20 मैच 21 से 31 जनवरी तक खेले जाएंगे।
भारत का संभावित स्क्वॉड शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड, तिलक वर्मा, केएल राहुल (उपकप्तान और विकेटकीपर), ईशान किशन, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी/प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।
