
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं अलवर जिला संगठन के सहप्रभारी देवेंद्र पारीक के जन्मदिवस पर भाजपा नगर मंडल जंक्शन की ओर से जंक्शन स्थित नंदीशाला में गोसेवा की गई। मंडल अध्यक्ष प्रकाश तंवर ने कहा कि देवेंद्र पारीक के नेतृत्व में पार्टी ने जिले में संगठनात्मक मजबूती हासिल की। उनके कार्यकाल में कार्यकर्ताओं को दिशा और प्रेरणा मिली, जिससे भाजपा निरंतर जनसेवा के कार्यों में अग्रसर रही है। इस मौके पर प्रवीण सिंह परमार, जितेंद्र तेजवानी, केशव पाल, अशोक शर्मा, विशंभर वर्मा, राकेश गोयल, मदनलाल गोसांई, परमानंद बलाडिया, कैलाश बेताब, राजकुमार गोस्वामी, राकेश मित्तल, मंगू मेहरा, निर्मल मौजूद रहे।
टाउन में यातायात पुलिस थाना के नजदीक पूर्व टाउन नगर मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा के नेतृत्व में देवेंद्र पारीक के जन्मदिन पर भंडारा लगाया गया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने गायों को हरा चारा व गुड़ खिलाया। पारीक के नेतृत्व में पार्टी संगठन की मजबूती के लिए कार्य पर प्रकाश डाला। इस मौके पर भागीरथ सुथार, राम कुक्कड़, हनुमान वर्मा, खेमचंद तेजवानी मौजूद रहे। भाजपा देहात मंडल के पूर्व अध्यक्ष महेंद्र सिंह राठौड़ के नेतृत्व में पूर्व जिलाध्यक्ष पारीक का जन्मदिन टाउन स्थित शनि मंदिर में पूजा-अर्चना कर मनाया गया। इस मौके पर कलवंत वर्मा, जयपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह, मदन सोनी, जसवीर मान, हाकम सिंह, महेंद्र सिंह मान, लाभ सिंह, पंछी सिंह, धर्मेंद्र सिंह, कुलबीर सिंह, राजेश जिनागल, दयाराम शर्मा मौजूद रहे।
