
हनुमानगढ़ रोड पर बहल हॉस्पिटल के सामने यू टर्न के लिए डिवाइडर में कट छोड़ा गया है। लेकिन यहां यू टर्न के लिए सड़क के दोनों तरफ स्पीड ब्रेकर नहीं बनाया गया है। इस कारण यू टर्न पर भी गाड़ियां तेज गति से चलती हैं। ऐसे में पैदल चलने वालों के साथ भीषण हादसा हो सकता है।
