
घरेलू वनडे टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी का छठा राउंड मंगलवार को खेला जा रहा है। 38 टीमों के बीच कुल 19 मुकाबले अलग-अलग मैचों पर खेले जा रहे हैं।
कप्तान मयंक अग्रवाल और देवदत्त पडिक्कल की अर्धशतकीय पारियों से कर्नाटक ने राजस्थान के खिलाफ 100 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। इधर, बेंगलुरु में गुजरात के उर्विल पटेल ने 36 बॉल पर हाफ सेंचुरी लगा दी है। वहीं, रेलवे ने दिल्ली के खिलाफ 18 ओवर में 64 रन बनाने में 5 विकेट गंवा दिए हैं।
प्लेट ग्रुप फाइनल में बिहार के शाबिर खान की हैट्रिक रांची में चल रहे प्लेट ग्रुप के फाइनल में बिहार के शाबिर खान ने मणिपुर के खिलाफ हैट्रिक ली। टॉस हारकर बैटिंग कर रही मणिपुर ने 5 ओवर में 21 रन पर 5 विकेट गंवा दिए हैं। इनमें से 4 विकेट शाबिर खान ने झटके हैं।
