
टीम यूथ क्लब सोसायटी के 9वें स्थापना दिवस के अवसर पर जंक्शन स्थित सारस्वत भवन में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का उद्देश्य युवाओं को शिक्षा, खेल एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम में शहर व जिले के गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों, खेल प्रशिक्षकों एवं युवाओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।
समारोह के मुख्य अतिथि बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष जितेंद्र गोयल, प्राइवेट कॉलेज एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष तरुण विजय, सेवानिवृत्त उपकोषाधिकारी पीलीबंगा हरीकृष्ण वर्मा, पुलिस उप निरीक्षक शम्भुदयाल स्वामी (सादुलशहर, श्रीगंगानगर), समाजसेवी युधिष्ठिर गक्खड़, डॉ. सुमन चवाला, एवरग्रीन डिफेंस एंड स्पोर्ट्स अकैडमी सूरतगढ़ के कोच व आर्मी से सेवानिवृत्त गुरप्रेम सिंह मान तथा जिला युवा अधिकारी रीना केसरिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता यूथ क्लब सोसायटी के संस्थापक एवं अध्यक्ष मनदीप सिंह ने की।
बाल कल्याण समिति अध्यक्ष जितेंद्र गोयल ने कहा कि नशा मुक्त हनुमानगढ़” के संकल्प के साथ खेल व शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले होनहार विद्यार्थियों एवं खिलाड़ियों का सम्मान तथा जरूरतमंद बच्चों को खेल सामग्री प्रदान करना वास्तव में समाज को सही दिशा देने वाला सराहनीय प्रयास है।
प्राइवेट कॉलेज एसोसिएशन प्रदेश उपाध्यक्ष तरुण विजय ने अपने संबोधन में कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी ताकत हैं। यदि उन्हें सही दिशा, अवसर और मार्गदर्शन मिले तो वे समाज और राष्ट्र को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकते हैं। उन्होंने यूथ क्लब सोसायटी द्वारा लगातार 9 वर्षों से किए जा रहे सामाजिक एवं खेल संबंधी प्रयासों की सराहना की। अतिथियों ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खेल और शिक्षा का संतुलन ही सर्वांगीण विकास का आधार है।
कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंद 100 खिलाड़ियों को खेल जूते वितरित किए गए, जिससे वे आगे भी खेल गतिविधियों में पूरे उत्साह के साथ भाग ले सकें। इसके साथ ही 15 कबड्डी खिलाड़ियों को विशेष रूप से कबड्डी किट प्रदान की गई। आयोजन का एक महत्वपूर्ण आकर्षण शिक्षा में अव्वल स्थान प्राप्त करने वाले तथा इसके अतिरिक्त विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं, शैक्षणिक परीक्षाओं, प्रतियोगी परीक्षाओं, राजकीय सेवाओ में चयनित 128 प्रतिभाओं का सम्मान रहा। सम्मान पाकर खिलाड़ियों व विद्यार्थियों के चेहरों पर उत्साह और आत्मविश्वास साफ नजर आया।
अध्यक्ष मनदीप सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि यूथ क्लब सोसायटी का लक्ष्य युवाओं को सकारात्मक दिशा देना, खेलों को बढ़ावा देना और समाज के जरूरतमंद वर्ग की सहायता करना है। उन्होंने भविष्य में और भी बड़े स्तर पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प दोहराया। अंत में अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्थापक व अध्यक्ष मनदीप सिंह, उपाध्यक्ष नितिन, सचिव करण, सदस्य कोहिनूर, अरुण, सुखवीर सिधु, शुभम, सुमित पँवार व हिंदुस्तान स्काउट गाइड टीम, हल्दीघाटी क्लासेज, फ़ूड जंक्शन, अभिकल्प क्लासेज, श्री बालाजी जी सेवादल, सारस्वत भवन, हेमपुष्प मेमोरियल ट्रस्ट , रोटरी क्लब हनुमानगढ़ विजन, रोटरेक्ट क्लब, धुडिया डेंटल क्लिनिक, हनुमानगढ़ टाउन, ग्रेविटी क्लासेज, बतरा स्टूडियो, गोलुवाला व अन्य सदस्यों का सहयोग रहा।
