
उत्तर रेलवे के शकूरबस्ती-बठिंडा रेलवे लाइन सेक्शन पर धमतान साहिब और टोहाना स्टेशनों के बीच ब्रिज नंबर 246 पर आरसीसी बॉक्स डालने का कार्य किया जा रहा है। इस मेंटेनेंस कार्य के चलते रेलवे ने ब्लॉक लिया है, जिससे रेल यातायात प्रभावित होगा। इसके कारण कई ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है।
इस बदलाव का असर दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के यात्रियों पर पड़ेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि ब्रिज पर चल रहे कार्य के कारण कई रेल सेवाएं प्रभावित रहेंगी। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें।
पूरी तरह रद्द रहने वाली ट्रेन
- ट्रेन नंबर 54044 हिसार-जींद पैसेंजर : 27 मार्च को पूरी तरह रद्द रहेगी।
आंशिक रूप से रद्द ट्रेन
- ट्रेन नंबर 54423 नई दिल्ली-हिसार पैसेंजर: 26 मार्च को नई दिल्ली से चलकर यह ट्रेन केवल रोहतक तक ही जाएगी। रोहतक से हिसार के बीच यह ट्रेन आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
मार्ग परिवर्तित ट्रेनें
- ट्रेन नंबर 12485 नांदेड़-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस : 26 मार्च को नांदेड़ से चलने वाली यह ट्रेन रोहतक–डोभ भाली–महम–हांसी–हिसार–बठिंडा वैकल्पिक मार्ग से संचालित होगी। इस दौरान जींद, जाखल, सुनाम उधम सिंह वाला, संगरूर, धुरी, बरनाला और रामपुर फूल स्टेशनों पर ठहराव नहीं होगा।
- ट्रेन नंबर 12481 दिल्ली-श्रीगंगानगर इंटरसिटी : 27 मार्च को दिल्ली से चलने वाली यह ट्रेन भी रोहतक–डोभ भाली–महम–हांसी–हिसार–बठिंडा वैकल्पिक मार्ग से जाएगी। जींद, नरवाना, टोहाना, जाखल, बुढलाडा, मनसा और मौर स्टेशनों पर ठहराव नहीं रहेगा।
रीशड्यूल ट्रेन
- ट्रेन नंबर 54043 जींद-हिसार पैसेंजर : 27 मार्च को जींद से अपने निर्धारित समय से 2 घंटे 5 मिनट की देरी से रवाना होगी।
रेगुलेट होने वाली ट्रेन
- ट्रेन नंबर 15909 डिब्रूगढ़-लालगढ़ अवध असम एक्सप्रेस : 25 मार्च 2026 को डिब्रूगढ़ से चलने वाली यह ट्रेन रोहतक से नरवाना के बीच 1 घंटा 15 मिनट तक रोकी जाएगी।
