
हनुमानगढ़ झूलेलाल धर्मशाला में भारतीय सिंधु सभा, पूज्य सिंधी पंचायत की सयुक्त बैठक भारतीय सिन्धु सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेंद्र कुमार तीर्थाणी की अध्यक्षता में भगवान झूलेलाल की पूजा अर्चना कार्य दीप का प्रकाश करके किया । महेंद्र कुमार तीर्थाणी ने वीर बलिदानी हेमू कालाणी के जीवन से युवाओं में देशभक्ति की प्रेरणा देने के साथ युवा कार्यकर्ताओं की संगठन मे सक्रियता के लिये बलिदान दिवस 21 जनवरी 2026 से 23 मार्च 2026 तक अलग अलग कार्यक्रमों की रचना तैयार की गई है । हनुमानगढ़ गंगानगर जिले की समस्त ईकाईयों द्वारा पूज्य सिन्धी पंचायत, सामाजिक, धार्मिक, शैक्षणिक व व्यापारिक संगठनों के सहयोग से आयोजित किये जायेगें। महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने कहा कि सिन्धू युवा महोत्सव के अन्तर्गत एकता दौड, देशभक्ति कार्यक्रमों के खेलकूद प्रतियोगिता, रंग भरो प्रतियोगिता, रक्तदान व चिकित्सा शिविरों का आयोजन, संगोष्ठियां, दीपदान, प्रभातफेरियां, चेटीचण्ड पर झांकिया, जीवन परिचय फोल्डर से कई कार्यक्रम प्रत्येक ईकाई द्वारा समाज के सभी वर्गों के साथ आयोजित किया जायेगें।
तीर्थाणी ने कहा कि प्रदेश की ओर से सदस्यता अभियान, 30वीं सिन्धू दर्शन तीर्थयात्रा लेह लद्धाख जून माह में होगी व संगठन की गतिविधियों पर विचार प्रकट किये। भारतीय सिंधु सभा के प्रदेश महामंत्री गिरधारी लाल ज्ञेज्ञानी ने कहा के विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षाओं के साथ आगामी शिक्षक व रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के मार्गदर्शन हेतु अलग-अलग जिलों में करियर काउंसलिंग के कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने हैं ताकि बच्चों को उच्च शिक्षा तकनीकी शिक्षा व अन्य प्रशासनिक पदों पर नियुक्ति मिल सके ,संभाग प्रभारी घनश्याम हरवानी ने कहा की शहीद हेमू कालानी के सर्वोच्च जीवन पर युवाओं को गर्वं महसूस करते हुए उनके निमित्त होने वाले प्रत्येक कार्यक्रम में सभी सहभागिता संकल्प भाव से हो इसी पर जोर दिया और कहा कि शहीदों व महापुरुषों के निमित्त हने वाले पुनीत कार्यों में हर वर्ग शामिल हो ऐसी व्यवस्था पर जोर दिया । बैठक का संचालन जिला अध्यक्ष घनश्याम मेघवानी ने करते हुए संगठन हित में समर्पण भाव रखने पर जोर दिया। पुज्य सिन्धी पंचायत जिलाघ्यक्ष खजान चंद शिवलानी व खेमचंद तेजवानी ने सिंधी भाषा व संस्कृति की खुशबू को बचाए रखने के लिए युवाओं को पंचायत स्तर पर अपनी सक्रियता को बढ़ाने पर बल दिया , इकाई अध्यक्ष मनोहर लाल बाबानी , बाबा साहब गिरधारी लाल कूकवानी , नारायण दास ,पूर्व अध्यक्ष बालकर्मचन्दानी , मुरलीधर सखीजा , प्रेम कुमार , गोविंद राम टेकवानी , डॉक्टर जयराम , सोनी , प्रदीप कुमार , तीर्थ दास मेघवानी , धर्मदास सावलानी , प्रेम कुमार पेसवानी , टीकमचंद कटारिया , खेमचंद विसनानी , तोलाराम , अजय कुमार , मोहनलाल , प्रेम कुमार मुरझानी सहित अन्य कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में हेमू कलानी युवा महोत्सव बैनर का विमोचन किया गया ।
